विविध

मुख्यमंत्री ने अतुल कौशिक के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ सिरमौर जिले के नाहन शिवपुरी स्थित हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक के घर जाकर, उनके बेटे प्रबल कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 30 वर्ष के थे।

ashb advt_page-0001

गौरतलब है कि प्रबल कौशिक, प्रतिभा कौशिक के पोते थे, जो भाजपा की एक वरिष्ठ नेता हैं।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सांसद सुरेश कश्यप, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, नाहन के भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close