विविध

एक लाख विद्यालयों में एक साथ एक अगस्त 2022 को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अपने सम्बद्ध संगठनों द्वरा इस वर्ष देश में कम से कम एक लाख विद्यालयों में एक साथ एक अगस्त 2022 को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव शिक्षक, शिक्षार्थी एवं समाज की सहभागिता से सम्पन्न होंगे। साथ ही साथ 500 से भी अधिक जिला मुख्यालयों पर ‘इण्डिया से भारत की ओर’ संकल्पना आधारित समाज की बडी उपस्थिति में अगस्त 2022 में ही व्याख्यान आयोजित होंगे।

ashb advt_page-0001

इसी प्रकार 75 से भी अधिक विश्वविद्यालयों द्वारा 300 विश्वविद्यालयों को साथ लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी।साथ ही साथ कम से कम 750 महाविद्यालयों में व्याख्यान नियोजित होंगे।इसके साथ उच्च शिक्षा के विभिन्न संस्थानों में भी व्याख्यान एवं संगोष्ठी सम्पन्न होंगै।

इसी निमित्त अ भा अध्यक्ष प्रो जगदीश प्रसाद सिंघल जी ने 27 मई को ऑनलाइन लोगो का विमोचन सम्पन्न हुआ।इस आयोजन में 1000 से अधिक विद्यालय ‘मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ’ प्रकल्प के अन्तर्गत सभी प्रकार से कायाकल्प करने के लिये चयनित होकर अगले तीन वर्षों में विकसित किये जायेंगे।

No Slide Found In Slider.

इस आयोजन की सफलता के लिए 75 सेवानिवृत्त शिक्षक कार्यकर्ता पूर्णकालिक तथा 1500 से भी अधिक शिक्षक कार्यकर्ता सम्पूर्ण वर्ष में कम से कम 75 दिवस का समय समर्पण करेंगे।

देश भर में 6-8 स्कूलों के समूह को मण्डल (पे सेन्टर/न्याय पंचायत,क्लस्टर) बनाकर कार्यकर्ता नियोजन का कार्य धीरे धीरे गति चकड रहा है,ऐसे कार्यकर्ताओं के आयोजन सम्बन्धी कार्य को सम्पन्न करने के लिए अखिल भारतीय,प्रांतीय एवं खण्ड (ब्लाक) स्तर पर प्रशिक्षण जून के अन्त तक सम्पन्न होंगे।महाविद्यालयों में आयोजित व्याख्यानों में विषय प्रतिपादन करने वाले वक्ताओं का प्रशिक्षण जुलाई 2022 के मध्य तक सम्पन्न होंगे। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश के 10 हजार विद्यालयों में एक अगस्त को अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। आज प्रदेश के एक हजार मण्डल तक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यकारिणी बना दी है। यह जानकारी प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने दी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close