विविध

आप ही आप बाकी सब साफ”जोगटा।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

जिस तरह से पंजाब विधानसभा के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 सीटें जीती हैं। इस चुनाव में ऐसे भी उम्मीदवार जीतकर आए जिनकी पार्टी तक को उम्मीद नहीं थी। ऐसे में ये आम आदमी पार्टी की लहर नहीं तो और क्या है? पंजाब में सरकार बने अभी लगभग ढाई महीने ही हुए हैं। इन ढाई महीनों के अंदर पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जो सीधे-सीधे पंजाब की जनता से सरोकार रखते है। जैसे कि विधायकों और मंत्रियों को एक पेंशन, 56 हजार सरकारी पदों को भरने की मंजूरी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा पूरा किया गया है ।उसी तरह से कई अन्य वायदो के ऊपर काम भी काम चल रहा है। जैसे कि मुहल्ला क्लिनिक्स,शिक्षा इत्यादि यानी दिल्ली पैटर्न।जिसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

ashb advt_page-0001

 

सबसे महत्वपूर्ण जो वादा किया था वह है भ्रष्टाचार को लेकर के जीरो टॉलरेंस का है। जिसका जीता जागता उदाहरण है पंजाब कैबिनेट में शामिल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला जिन्हे अब तक मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया। इतना ही नही उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

 

दिलचस्प बात यह है कि आप पार्टी ने अपने संगठन स्तर तथा न विपक्षी पार्टियों न मीडिया के लोगों तक को इस बात का पता चला कि उक्त स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर सिंगला ने अपने विभाग में भ्रष्टाचार करके एक बहुत बड़ी गलती की है।

No Slide Found In Slider.

 

उक्त मंत्री विजय सिंगला को आप पार्टी की सरकार बनते ही उन्हे पंजाब का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। सबसे ज्यादा वोटों से भी वही जीते थे। जिसके बाद वह भ्रष्टाचार के केस में फंस गए। वह विभाग के हर काम और टेंडर में 1% कमीशन मांगने लगे।

 

इसी कड़ी में कल ही सीएम भगवंत मान ने उक्त मंत्री को सीधे अपने पास बुलाया और वास्तु स्थिति को जानकर उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। भ्रष्टाचार के इस मामले में उन्हें OSD प्रदीप कुमार के साथ अरेस्ट कर लिया गया है। फिलहाल वह 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।

 

प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा है कि आप पार्टी द्वारा भ्रष्ट मंत्री को सलाखों के पीछे भेजना पूरे हिन्दुस्तान में अपनी तरह की एक ऐतिहासिक घटना है। जिसे आगे भी जारी रखा जायेगा।पार्टी का कोई भी नेता छोटा हो या बड़ा, MLA हो या मंत्री, उसे बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली,पंजाब में हमारी सरकार ने यह स्पष्ट कर रखा है। दागी लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं होगी। पार्टी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी और दागियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

 

जोगटा ने आगे कहा कि इसी तरह का भ्रष्टाचार से संबंधित जीरो टॉलरेंस का पैमाना आप पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल प्रदेश में भी अपनाया जाएगा। प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनने पर यहां की सरकारों में हुए भ्रष्टाचार की फाइलों को भी खंगाला जायेगा।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close