विशेषस्वास्थ्य

EXCLUSIVE: डॉक्टर्स के नियमितिकरण की फाइल किसने रोकी?

दो सौ डॉक्टर्स परेशान

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

डॉक्टर्स के नियमितिकरण की फाइल किसने रोकी?हिमाचल सरकार द्वारा कर्मचारियों को 2 वर्ष के बाद नियमितीकरण का तोहफा भले ही दिया गया है लेकिन कितनी जल्दी ये इंप्लीमेंट होता है , यह स्वास्थ्य महकमे की प्रक्रिया देखकर लगाया जा सकता है। जिस महकमे के डॉक्टर्स ने कोविड़ के समय

ashb advt_page-0001

 

दिन रात मेहनत करके हिमाचल के लोगों की जान बचाई उन्हें डॉक्टर्स के नियमितीकरण की फाइल स्वास्थ्य महकमे में घूम रही है। हैरानी तो यह है कि प्रदेश के अन्य विभागों में कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो कर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं लेकिन स्वास्थ्य महकमे में लगभग दो सौ डॉक्टर्स की ऐसी फाइल अटकी पड़ी है जिस पर नियमितीकरण का ठप्पा नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च से लगभग यह प्रक्रिया शुरू कर दी जानी थी लेकिन आज 11मई हो  गई हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि इन्हे वितीय लाभ कैसे मिलेगा?

No Slide Found In Slider.

लेकिन अभी तक भी डॉक्टर्स के नियमितीकरण की प्रक्रिया पर स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार की तेजी नहीं दिखा पाया है । प्रदेश के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में भी डॉक्टर कार्य कर रहे हैं ,लोगों के स्वास्थ्य की नब्ज टटोलते ये डॉक्टर स्वास्थ्य महकमे के चक्कर भी नहीं काट सकते । अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर उनके नियमितीकरण की फाइल यू अधूरी क्यों छोड़ी गई है ?

 

 

बॉक्स

 

क्या बोल है मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष

 

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर जीवानंद चौहान का कहना है कि हैरानी है कि उनके विभाग में ही यह देरी क्यों है? विभाग में लगभग 100 डॉक्टर ऐसे हैं , जिनका कार्यकाल 2 वर्ष का हो गया है लेकिन अभी तक नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है?

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close