विविध

नौणी विश्वविद्यालय सोलन में संपन्न हुई अभाविप की प्रांत समीक्षा योजना बैठक: विक्रांत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत समीक्षा योजना बैठक 03 मई और 04 मई 2022 को डा.यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में संपन्न हुई।

ashb advt_page-0001

 

अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री विक्रांत ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक उपरोक्त लिखित स्थल में संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीमान प्रफुल्ल आंकात, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान विजय प्रताप, उत्तर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री श्रीमान आनंद श्रीवास्तव और केंद्रीय टोली के विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.नागेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No Slide Found In Slider.

 

विक्रांत ने कहा कि इस बैठक में गत वर्ष संगठनात्मक कार्य एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी एक वर्ष के लिए संगठनात्मक कार्य विस्तार के लिए योजना बनाई गई। उन्होंने कहा कि यह वर्ष विद्यार्थी परिषद के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है इस वर्ष विद्यार्थी परिषद अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है इस सुअवसर पर देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी नए लक्ष्यों के साथ-साथ कार्य विस्तार की रूपरेखा और योजना तय की गई है।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीमान प्रफुल्ल आकांत ने कहा कि संगठनात्मक विकास के पांच मंत्रो को केंद्रित होकर कार्य करने का आग्रह किया जो कार्यक्रमात्मक विस्तार, गुणात्मक विकास, कार्य सुदृढता, व्यस्थात्मकता और सर्वस्पर्शिता है।

इस बैठक में प्रदेश भर से कुल 40 प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close