विविध

आप की लोकप्रियता देखकर सुरेश कश्यप कर रहे अनाप शनाप बयानबाजी: गौरव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आप

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी के निशाने पर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन पर दिए गए बयान को लेकर पार्टी ने आरोपों का खंडन करते हुए उल्टा बार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि दिल्ली मॉडल को देखने के लिए देश भर के नेता दिल्ली आते हैं लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप जो शिमला से सांसद भी हैं उन्हें यह मालूम नहीं है कि दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल देशभर के लिए एक मॉडल बनकर उभरा है। लेकिन सुरेश कश्यप, सत्येंद्र जैन के हिमाचल दौरे से परेशान हैं क्योंकि हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी को अपार स्नेह और प्रेम दे रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण इन दिनों पार्टी से जुड़ने वाले लोगों में दिखने वाला उत्साह है।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

 

गौरव शर्मा ने कहा देशभर में दिल्ली स्वास्थ्य में सबसे ऊपर है और पूरे देश के नेता दिल्ली का हेल्थ मॉडल देखने के लिए आते हैं लेकिन भाजपा के नेता नुक्ता चीनी निकालने में व्यस्त हैं। प्रदेश अध्यक्ष को यह जानकारी नहीं है यह जो उन्होंने सत्येंद्र जैन पर बयानबाजी की है यह राजनीति से प्रेरित है और उन्हें जरूर दिल्ली जाकर स्वास्थ्य का निरीक्षण करना चाहिए। शर्मा ने सुरेश कश्यप पर कटाक्ष हुए कहा कि बीजेपी अधयक्ष को भी पता है कि प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों और उनसे बहुत परेशान है जहां ना तो लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिलती है और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में पिछले साढे 4 सालों में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल में भी दिल्ली स्वास्थ्य मॉडल लागू होगा और हर व्यक्ति को इलाज ,टेस्ट से लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी और आम आदमी पार्टी का वादा है और करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा है कि बीजेपी अपने प्रदेश में जमीन खिसकती देख परेशान है और अनाप-शनाप की बयान बाजी कर रही है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बेहतर होता कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर बोलने की बजाय प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोलते।उन्होंने कहा भाजपा के राज में स्वास्थ्य सेवा का इतना बुरा हाल है कि प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर को गलत इंजेक्शन दिया जाता है तो वहीं आम लोगों को गलत इंजेक्शन देकर जान ली जाती है। आलम यह है कि भाजपा के राज में आम लोगों का रखवाला और मालिक भगवान ही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close