विविध

प्रदेश की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग मिलेगा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

अप्रैल प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर उन्हें उनके पुत्र पीयूष राठौर के विवाह समारोह में आने का न्योता दिया।सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर व नव दम्पति को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस समारोह में लंबी दूरी की बजह से न आ पाने की असमर्थता जताई।

ashb advt_page-0001

इस दौरान राठौर ने प्रदेश कांग्रेस सगंठन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा भी की।

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर के अध्यक्ष पद पर रहते उनके कार्यो की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।

राठौर ने सोनिया गांधी को भरोसा दिया कि वह प्रदेश की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहेरयगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close