विविध

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना ठाकुर इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

ashb advt_page-0001

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्र व प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी।

No Slide Found In Slider.

 

इससे पहले राज्यपाल ने प्रातः राजभवन की यज्ञशाला में परिजनों के साथ यज्ञ में भाग लिया तथा राजभवन परिसर में पोपुलर का पौधा रोपित किया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अपना जन्मदिन मनाया।

 

पुलिस महा निदेशक संजय कुंडू, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय श्रीवास्तव, शिमला और नौणी विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close