विविधविशेष

रोष: वाह री सरकार फिर बढ़ा दिए सीमेंट के दाम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सीमेंट के दामों में 35 रुपए की बढ़ोतरी पर हैरानी जताते हुए कहा है कि कुछ महीनों में यह तीसरी बार प्रदेश में सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की गई है जबकि तीन महीने पहले प्रति बैग 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस प्रकार अब इसके बैग में 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसका मूल्य 470 रुपये प्रति बैग हो गया है।उन्होंने कहा है कि अन्य पड़ोसी राज्यों में यह सीमेंट प्रदेश से सस्ते दामों में मिल रहा है तो प्रदेश में यह क्यों मंहगा बेचा जा रहा है। प्रदेश की आवोहवा और पर्यावरण की कीमत पर बनने वाला सीमेंट प्रदेश के लोगों को महंगी दरों में बेचा जाना प्रदेश के लोगों के साथ एक बड़ा अन्याय है।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

राठौर ने सीमेंट के बढ़े दामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते इसे लोगों के साथ खुली लूट बताया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीमेंट के बड़े दामों पर चुप बैठने वाली नही।उन्होंने सरकार से इसके मूल्यों में कमी करने की मांग करते हुए कहा है कि अगर सरकार इस पर खामोश बैठी रही तो कांग्रेस किसी भी जनआंदोलन से पीछे नही हटेगी।उन्होंने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री ने कुछ समय पूर्व सीमेंट कंपनियों को इसके दामों में कमी करने को कहा था,बावजूद इसके मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से साफ है कि कंपनिया सरकार की नही सुनती और अपनी मनमानी कर मनमाने ढंग से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि अंदर खाते सरकार और इन सीमेंट कंपनियों की सांठगांठ है।मुख्यमंत्री कहते कुछ है और होता कुछ है।

राठौर ने सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार ने प्रदेश में सीमेंट कंपनियों को लोगों को लूटने की खुली छूट दे रखी है।

राठौर ने सरिया,स्टील के मूल्यों में 400 रुपये प्रति किवंटल की बढ़ोतरी को भी लोगों पर महंगाई की एक ओर मार बताते हुए कहा है कि सरकार ने सबकुछ राम भोरसे छोड़ दिया है।लोगों पर बढ़ती महंगाई पर से भाजपा की आंखे पूरी तरह बंद हो गई है।अब निर्माण सामग्री के बढ़ते मूल्यों से लोगों को अपना घर बनाने का सपना भी इस सरकार ने तोड़ दिया है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close