विविध

मेरिट लिस्ट आने के 20 दिन बाद भी नहीं खुला पीएचडी फीस पोर्टल   

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दिनांक 12 अप्रैल 2022 को छात्र मांग को लेकर अधिष्ठाता अध्ययन से मिले | विद्यार्थी परिषद ने इस दौरान प्रशासन से मांग की कि छात्रों से संबंधित इस मांग को जल्द पूरा किया जाए |

ashb advt_page-0001

 

इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने अपनी मांग को विस्तार से बताते हुए कहा कि पीएचडी में जो एडमिशन हुई हैं उनकी मेरिट लिस्ट 24 मार्च 2022 को आई थी लेकिन आज लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी उनका फीस भरने का पोर्टल आज दिन तक नहीं खोला गया है | कमलेश ने कहा कि इसमें कहीं न कहीं धांधली होने की बू आ रही है |

No Slide Found In Slider.

 

 

कमलेश ने विवि प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि फीस पोर्टल खोलने में की जा रही लेट लतिफी कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है. उन्होंने कहा कि इसमें हो रही देरी का एकमात्र कारण जो हाल फिलहाल में नज़र आ रहा है वो केवल मात्र अपने चहेतो को पीएचडी में एडमिशन करवाने का नज़र आ रहा है. विवि प्रशासन द्वारा अपने चहेतों का पीएचडी में एडमिशन करवाने के लिए आम छात्रों को तंग किया जा रहा है. कमलेश ने कहा कि आम छात्रों के साथ जो अन्याय विवि प्रशासन कर रहा है उसको विद्यार्थी परिषद बिलकुल भी सहन नहीं करेगी |

 

 

कमलेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि छात्रों से सम्बंधित इस मांग को प्रशासन जल्द से जल्द पूरा करेगा |

 

उन्होंने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज शाम तक यह फीस पोर्टल नहीं खोला गया तो आने वाले समय में प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा |

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close