शिक्षा

माध्यमिक स्कूलो में कला व शारीरक शिक्षको के रिक्त पदो पर भर्ती प्रक्रिया आरम्भ करने की मांग

शिक्षा मन्त्री गोविन्द ठाकुर से मिलकर उन्हें पधर में मांगपत्र सौपा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राजकीय सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ जिला मण्डी का प्रतिनिधि मण्डल जिला अध्यक्ष दयाराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा मन्त्री गोविन्द ठाकुर से पधर में मिला तथा मांगपत्र सौपा। शिक्षा मन्त्री ने बड़े गौर से मांग पत्र पढ़ा और संघ को शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। संघ की प्रमुख मांगो में माध्यमिक स्कूलो में कला व शारीरक शिक्षको के रिक्त पदो पर भर्ती प्रक्रिया आरम्भ करना। कला, शारीरिक ,शास्त्री तथा भाषा अध्यापको को योग्यता तथा अनुभव के आधार पर टीजीटी पदनाम देना। कला विषय को छ्ठी से दसवीं कक्षा तक अनिवार्य विषय करना तथा पुरानी पैशन शीघ्र बहाल करना आदी मांगो परं चर्चा हुई। शिक्षा मन्त्री  ने शीघ्र इन सभी मांगो पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close