विविध

बढ़ते मूल्यों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत धरना व मॉर्च का आयोजन करेगी

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश मे पेट्रोल , डीजल व एलपीजी के बढ़ते मूल्यों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत धरना व मॉर्च का आयोजन करेगी।

ashb advt_page-0001

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां बताया कि 31 मार्च को प्रदेश के सभी कांग्रेस ब्लॉकों में इस कार्यक्रम के तहत धरना मॉर्च किया जाएगा जबकि 2 मार्च से 4 अप्रैल तक सभी जिलों में जिला स्तरीय धरना व मॉर्च किया जाएगा।

राठौर ने बताया कि इसी क्रम में 7 अप्रैल को शिमला में राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत धरना व मॉर्च का आयोजन किया जाएगा।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले इस धरने में सभी जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सभी अग्रणी सगंठनों के पदाधिकारी महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,इंटक के अतिरिक्त कांग्रेस के सभी विभागों के सभी सदस्यों को आवश्यक तौर पर भाग लेने को कहा है। इसके अतिरिक्त 7 अप्रैल को शिमला में होने वाले इस राज्य स्तरीय धरना मॉर्च में भी सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ साथ सभी अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close