विविध

मजदूरों के अधिकार” विषय पर उमंग का वेबिनार 20 को

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

शिमला। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव और सीनियर सिविल जज एवं चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट विवेक खनाल उमंग फाउंडेशन के वेबिनार में “मजदूरों के अधिकार, समस्याएं एवं समाधान” विषय पर 20 मार्च को व्याख्यान देंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मानवाधिकार जागरूकता पर संस्था का यह 27 वां कार्यक्रम होगा।

ashb advt_page-0001

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पीएचडी कर रहे अभिषेक भागड़ा ने बताया विवेक खनाल प्रदेश न्यायिक सेवा में विभिन्न पदों पर कार्य का लंबा अनुभव है। जिला एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से वे समाज के कमजोर वर्गों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मिशन में लगे रहे हैं।

No Slide Found In Slider.

अभिषेक भागड़ा ने बताया कि गूगल मीट पर उमंग फाउंडेशन की इस श्रंखला के पिछले 26 कार्यक्रमों में बेसहारा मनोरोगियों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, दृष्टिबाधित एवं अन्य विकलांग व्यक्तियों, रोगियों, ट्रांसजेंडरों आदि वर्गों के अधिकारों के साथ ही नशा एवं मानवाधिकार उल्लंघन,  स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार आदि विषय शामिल रहे हैं। हिमाचल के साथ ही अन्य उत्तरी राज्यों के युवा इसमें हिस्सा लेते हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close