विविध

पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की : जम्वाल

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की पांच में से चार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में चुनावों की संस्कृति को बदल दिया है।

ashb advt_page-0001

उन्होंने कहा कि दशकों तक राजनीति में वंशवाद, क्षेत्रवाद, संस्कृतिवाद आदि का बोलबाला था, लेकिन आज यह विकास की, सशक्तिकरण की, युवाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण की राजनीति है।

भाजपा के खिलाफ पार्टियों के गठबंधन का जिक्र करते हुए जम्वाल ने कहा भाजपा राष्ट्री अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा का केंद्र नेतृत्व हमेशा यह कहा है कि मतदाता जानता है कि विभिन्न नेताओं या पार्टियों के हाथ मिलाने पर भी अपने हितों की रक्षा कैसे की जाती है, चुनाव गणित या अंकगणित नहीं है, बल्कि यह रसायन शास्त्र है।

No Slide Found In Slider.

त्रिलोक जम्वाल ने कहा की भाजपा रसायन शास्त्र कहती है, तो हम सभी को याद रखना चाहिए कि भारत के गरीब लोग, जिनका वर्षो से शोषण किया गया है, हमारी मां, हमारी बहनें, हमारे युवा और हमारे किसान सभी का नरेंद्र मोदी के साथ एक रिश्ता है, बस एक रासायनिक बंधन के रूप में। यह प्रधानमंत्री मोदी की केमिस्ट्री है, जिसने उन्हें गरीब जनता को सशक्त बनाने और विकास के अपने रसायन से जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने आम जनता को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है, जिसके परिणामस्वरूप चुनाव के समय हमें वोट मिले हैं।

इतनी बड़ी जीत के बाद भाजपा हिमाचल प्रदेश के चुनावों के लिए भी तैयार है और हम हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाने जा रहे है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close