विविध

नगर निगम शिमला के चुनावों की बैठक के लिए संजय टंडन पहुंचे शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ की बैठक

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल,सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, अजय शर्मा, गौरव कश्यप द्वारा सर्किट हाउस में स्वागत किया गया।

ashb advt_page-0001

स्वागत के उपरांत पिटरहॉफ में संजय टंडन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री संगठन पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने साथ एक बैठक में भाग लिया।

No Slide Found In Slider.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की इस विशेष बैठक का आयोजन आगामी शिमला नगर निगम के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए किया गया है, इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है।

उन्होंने बताया की भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही समितियों का गठन करने जा रही है।

इस बैठक में नगर निगम शिमला के अनेकों विषयों पर चर्चा की गई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close