विविध

पुस्तकालय का 24 घंटे का भाग तुरंत खोलना चाहिए

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दिनांक 22 फ़रवरी 2022 को विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौम्पा | विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि छात्रों से सम्बंधित इन मांगो को प्रशासन जल्द पूरा करे |

ashb advt_page-0001

 

इकाई उपाध्यक्ष अनिल ने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी 2 सूत्रीय मांगो को लेकर पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौम्पा | अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए अनिल ने कहा कि वि.वि प्रशासन को वि. वि. पुस्तकालय का 24 घंटे का भाग तुरंत खोलना चाहिए | उन्होंने कहा कि छात्रों के फाइनल एग्जाम अगले माह से शुरू होने वाले हैं, तो ऐसे में छात्र अब दिन रात अपनी परीक्षाओं की तैयारी में डटे हुए हैं | उन छात्रों को अपनी परीक्षाओं की तैयारी करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए पुस्तकालय का 24 घंटे का भाग तुरंत प्रभाव से खोला जाए |

No Slide Found In Slider.

 

अपनी दूसरी मांग को बताते हुए अनिल ने कहा कि सभी शोधार्थियों के लाइब्रेरी कार्ड रिन्यू किया जाए | उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19,2019-20,2020-21 के शोधार्थियों को यूजीसी के द्वारा शोध कार्य समाप्त करने के लिए जून 2022 तक एक्सटेंशन प्रदान की गई | लेकिन सभी शोधार्थियों के लाइब्रेरी कार्ड की वैधता दिसंबर 2021 में समाप्त हो चुकी है | ऐसे में लाइब्रेरी प्रशासन उनको अब लाइब्रेरी में बैठने के लिए इंकार कर रहा है | इस से उन छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है | इन सभी छात्रों को लाइब्रेरी से किताबें उपलब्ध नहीं हो रही हैं | इसीलिए विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि इन छात्रों के लाइब्रेरी कार्ड अति शीघ्र रिन्यू किए जाए |

 

अनिल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द उनकी इन मांगों को पूरा करेगा |

 

साथ ही साथ उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा |

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close