विविध

लिपिक के पदों को डाईंग कैडर में डालने सम्बंधित लिपिक वर्ग विरोधी निर्णयों को वापिस लिया जाए

No Slide Found In Slider.

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एल0ड़ी0 चौहान व महासचिव सुनील ठाकुर ने सचिवालय में जेओए की जगह लिपिक के पदों की भर्ती के कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया है, चौहान ने कहा कि लिपिक(बाबू) पदनाम ब्रिटिश समय से लेकर एक अलग धाक व पहचान रखता आया है, इस पदनाम को खत्म कर जेओए पदनाम रखना सही नही है । हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह (बॉबी) व उनकी कार्यकारिणी के प्रयास से सरकार जेओए की जगह लिपिक के 150 पदों को भरने के लिए राजी हुईं है, इसके लिए हिमाचल प्रदेश समस्त विभाग लिपिक वर्ग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंदर शर्मा ने भी भूपिंदर सिंह बॉबी के प्रयासों की सराहना की है। एल ड़ी चौहान व समस्त विभाग लिपिक वर्ग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंदर शर्मा ने सँयुक्त ब्यान में प्रदेश सरकार से मांग की है कि हर विभाग में लिपिक के पदों पर ही भर्ती की जाए तथा लिपिक के पदों को डाईंग कैडर में डालने सम्बंधित लिपिक वर्ग विरोधी निर्णयों को वापिस लिया जाए बेशक लिपिक वर्ग भर्ती नियमों में समय के साथ संशोधन कर भर्ती क्यों न हो पर पदनाम , वेतनमान व शक्तियां लिपिक की ही रहे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कर्मचारी महासंघ सरकार से पूर्ण आशा करता है कि जल्द मांग पर सरकार लिपिक वर्ग हित मे सकारात्मक फैंसला लेगी।

,

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close