विविध

देशों के बीच स्वास्थ्य सेवा में सहयोग के अवसर पैदा करने पर बल देना

स्वास्थ्य मंत्री ने एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया के छठे संस्करण में भाग लिया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया’ (एएचसीआई) के छठे संस्करण में भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख एल. मंडाविया, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के वरिष्ठ नेता और 10 देशों के स्वास्थ्य मंत्री इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम 26 और 27 अप्रैल, 2023 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
भारत इस वर्ष जी20 की अध्यक्षता कर रहा है और इसी के दृष्टिगत केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ मिलकर ‘वन अर्थ वन हेल्थ, एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023’ के छठे संस्करण का आयोजन कर रहा है।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच स्वास्थ्य सेवा में सहयोग के अवसर पैदा करने पर बल देना है। यह प्रतिभागियों को दुनिया भर में सहयोगियों के साथ नेटवर्क बनाने, विचारों का आदान-प्रदान करने, संपर्क बढ़ाने और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी में सक्षम बनाएगा।
इस सम्मेलन में 125 प्रदर्शक और 70 देशों के लगभग 500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, पर्यटन, विदेश, वाणिज्य और उद्योग तथा आयुष मंत्रालय, उद्योग मंचों, स्टार्टअप आदि के प्रमुख वक्ताओं और विशेषज्ञों के साथ संवाद एवं चर्चा भी होगी।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close