विविध

खुद साफ़ किये वन विभाग कार्यालयों के कॉमन टॉयलेट शौचालय

वन विभाग के अध्यक्ष ने वन विभाग मुख्यायालयों में छेड़ा सफाई अभियान

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

 

 

हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने वन विभाग मुख्यालय सहित शिमला स्थित वन विभाग के कॉमन शौचालयों की दुर्दशा और कार्यालय परिसर को साफ़ सुधरा रखने के लिए जागरूकता अभियान छेड़ा है जिसमें कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए लगभग दो हफ्ते सफाई अभियान चलाया | विगत दिवस इस अभियान को दो हफ्ते बाद समाप्त कर दिया गया | प्रकाश बादल ने एक प्रैस बयान के माध्यम से जानकारी दी कि वन विभाग के कॉमन शौचालय और मुख्यायालय में सफाई की और विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है | बादल ने बताया कि उन्होंने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के साथ खुद शौचालय साफ़ कर यह सन्देश देने का प्रयास किया कि बीमारी से बचने के लिए हमें शौचालयों की सफाई का स्वयं भी ध्यान देना चाहिए ताकि जानलेवा बीमारियों से बचा जा सके | प्रकाश बादल ने बताया कि उन्होंने मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के खर्चे से सफाई का सामान खरीद कर मुख्यालय एवं मिस्ट चैंबर में शौचालयों की सफाई की और लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया | प्रकाश बादल ने उनका साथ देने के लिए सफाई अभियान में उनका साथ मुख्यतः दो सफाई कर्मचारियों, धन देव और राकेश कुमार ने दिया | धीरे धीरे कई लोगों का समर्थन भी मिलने लगा और अब वन विभाग के शौचालयों व आस-पास गंदगी हटा दी गयी है | इस अभियान में प्रकाश बादल ने स्वयं सफाई का बीड़ा उठाकर जो संदेश दिया है उसकी विभिन्न स्तरों पर प्रशंसा की जा रही है और सफाई के प्रति लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिली है | प्रकाश ने शिमला में वन विभाग के कार्यालयों में लगभग बीस कॉमन शौचालयों को साफ़ किया, जिसमें सफाई से पहले बदबू के कारण घुसना ही बहुत मुश्किल था | हिमाचल प्रदेश वन विभाग के मुखिया अजय श्रीवास्तव सहित वन विभाग के अनेक आला अधिकारियों ने प्रकाश बादल की सफाई के प्रति छेड़ी गई मुहीम की प्रशंसा की है और बताया कि सभी को अपने आस- पास की सफाई का ध्यान रखना चाहिए ए पी सी सी ऍफ़ (वित्त) सुशील कापटा, डी एफ ओ हेडक्वार्टर अनीश शर्मा सहित अनेक लोगों ने प्रकाश बादल की सराहना करते हुए बताया कि हमें इस अभियान से सीखना चाहिए कि हम अपने आस-पास सफाई का स्वयं ध्यान रखें |

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close