विविध

नगर निगम चुनाव के लिए अतिरिक्त वोटर एनरोलमेंट व कैम्पेन कमेटियों का गठन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये समन्वय समिति के साथ साथ रणनीति,घोषणा पत्र,मीडिया प्रबंधन के अतिरिक्त वोटर एनरोलमेंट व कैम्पेन कमेटियों का गठन कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकरणी सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इन समितियों को अधिसूचित कर दिया है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

चुनाव समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त,तेजेंद्र पाल सिंह,अनिरुद्ध सिंह,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू,पूर्व विधायक हर्ष महाजन,कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक नंद लाल,राजेंद्र राणा,कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विक्रमादित्य सिंह,मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक रोहित ठाकुर,पूर्व विधायक आदर्श सूद,हरभजन सिंह भज्जी व प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा को शामिल किया गया हैं।

स्ट्रेटेजी कमेटी में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महासचिव महेश्वर चौहान, प्रभारी शिमला शहरी हरिकृष्ण हिमराल, हरीश जनारथा, अरूण शर्मा,यशपाल तनाईक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,एनएसयूआई अध्यक्ष Cछतर ठाकुर,कांग्रेस सचिव अमित नंदा, इंद्रजीत सिंह, धर्मपाल ठाकुर,सत्यजीत नेगी,संजीव कुठियाला के अतिरिक्त सभी मौजूदा पार्षद व पूर्व नगर निगम शिमला के पार्षद इस समिति के सदस्य नामित किये गए है।

मेनिफेस्टो कमेटी में हर्ष महाजन,जितेंद्र चौधरी, यशवंत छाजटा, आनंद कौशल,पूर्व महापौर सोहनलाल, प्रो.बी.एल.विमटा, श्रीमती शर्मिला पटियाल, सुशांत कपरेट व राकेश चौहान पांडेय को नामित किया गया है।

No Slide Found In Slider.

मीडिया मैनेजमेंट कमेटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान, दीपक शर्मा,आई.एन. मेहता, किरण धन्न्टा, बलदेब ठाकुर,कुशल मोंगटा, कुमारी रीना, मोनीता चौहान, सौरभ चौहान व राजेश वर्मा को नामित किया गया है।

वोटर एनरोलमेंट कमेटी में पूर्व विधायक आदर्श सूद,अनुराग शर्मा,जैनब चंदेल,निगम भंडारी, वेद प्रकाश ठाकुर,पवन चौहान,पूर्व महापौर सोहन लाल, जैनी प्रेम,मनोज कुमार,यदोपति ठाकुर,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा,छतर सिंह ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष कुसम्पटी रामकृष्ण शांडिल,ग्रामीण गोपाल शर्मा,सेनराम नेगी व पूर्व पार्षद मोहिंदर चौहान को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त नगर निगम शिमला के सभी वार्ड प्रधान भी इस समिति के सदस्य नामित होंगे।

कैम्पेन कमेटी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विप्लव ठाकुर,कौल सिंह ठाकुर,कुलदीप कुमार,सुखविंदर सिंह सुक्खू,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा,राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह,रघुवीर सिंह बाली,सयुंक्त सचिव गोकुल बुटेल,विधायक आशा कुमारी,जगत नेगी,धनीराम शांडिल,हर्षवर्धन चौहान, नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह,रोहित ठाकुर,विनय कुमार, लखविंदर राणा,संजय अवस्थी,पवन काज़ल, आशीष बुटेल,भवानी सिंह पठानिया, सतपाल रायजादा, राजेन्द्र राणा,इंद्रदत्त लखनपाल, रामलाल ठाकुर,सुंदर ठाकुर,पूर्व विधायक रवि ठाकुर,कांग्रेस महासचिव दवेंद्र जग्गी,हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख भी इस समिति के सदस्य नामित किये गए है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close