विविध

केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी

No Slide Found In Slider.

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 के टीकों की सर्व-उपलब्धता का नया दौर 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की गई, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

No Slide Found In Slider.

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

वैक्सीन की खुराक

(17 फरवरी, 2022 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,71,67,66,220

अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध

11,73,17,451

No Slide Found In Slider.

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 171.67 करोड़ से अधिक (1,71,67,66,220) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (नि:शुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।

राज्यों के पास वैक्सीन की 11.73 करोड़ से अधिक (11,73,17,451) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

***

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 अपडेट

प्रविष्टि तिथि: 17 FEB 2022 9:16AM by PIB Delhi

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 174.24 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,32,918 है।

सक्रिय मामलों की दर 0.78 प्रतिशत है।

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.03 प्रतिशत।

बीते चौबीस घंटों में 67,538 लोग स्वस्थ हुए। अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,19,10,984 है।

पिछले 24 घंटों में 30,757 नए मामले सामने आये।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 3.04 प्रतिशत है।

अब तक 75.55 करोड़ जांच की जा चुकी हैं। बीते चौबीस घंटों में 11,79,705 जांच की गईं।

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close