संस्कृति

अब रिजल्ट टाइम…योगासन प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार होंगे मुख्य अतिथि

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में 21 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार मुख्य अतिथि होंगे। दो हफ्ते तक चली प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 21 मार्च (रविवार) को खेले जाएंगे।

No Slide Found In Slider.

 

 

यह जानकारी प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव विनोद योगाचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि पहली बार योगासन खेल प्रतियोगिता के मुकाबले ऑनलाइन कराए गए। इनमें 60 प्रतिभागी  हिस्सा ले रहे हैं। फ़ाइनल राउंड में 31 खिलाड़ी पंहुचे हैं।

No Slide Found In Slider.

 

 

प्रतिभागियों को छह वर्गों में बांटा गया है। ये वर्ग हैं सब जूनियर गर्ल्स, सब जूनियर बॉयज़, जूनियर गर्ल्स, जूनियर बॉयज़, सीनियर गर्ल्स और सीनियर बॉयज़। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु प्रोफेसर जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में कराई जा रही है वह प्रदेश योगासन खेल संघ के संरक्षक और चेयरमैन भी हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close