संस्कृति

गेयटी थियेटर में 150-200 कला कृतियां होंगी प्रदर्शित

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

दिनांक 09/12/2021 से 11/12/2021 तक जवाहरलाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय चौड़ा मैदान द्वारा गेयटी थियेटर शिमला ( माल रोड़) में तीन-दिवसीय दृश्यकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीना शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के चित्रकला, मूर्तिकला एवं अप्लाइड आर्ट विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई लगभग 150-200 कला कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह प्रदेश का एकमात्र ललित कला महाविद्यालय है तथा यहां पर कला के क्षेत्र के बहुत ही प्रतिभावान विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट कला कृतियों को लोगों तक प्रदर्शित करना है। कला प्रदर्शनी का उद्घाटन सम्माननीय निदेशक उच्चतर शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ अमर जीत कुमार शर्मा द्वारा 09 दिसंबर 2021 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। सभी से आग्रह किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी में आकर विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साह वर्धन करें।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close