विविध

सुएज़ इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

सुएज़ इंडिया ने 24×7 सतत दबावयुक्त जल वितरण परियोजना से जुड़े कर्मचारियों एवं स्टाफ के लिए संजौली और पंथाघाटी स्थित कार्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया।शिविर में निजी अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने 150 से अधिक कार्यालय एवं फील्ड कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की।इस दौरान ब्लड प्रेशर,SpO₂,ब्लड शुगर,आंखों की रोशनी और पल्स रेट सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई।जांच के बाद चिकित्सकों ने कर्मचारियों को उनकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं सावधानियों की जानकारी दी।सुएज़ प्रबंधन के अनुसार यह पहल देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘हेल्थ वीक’ का हिस्सा है।इसका उद्देश्य कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य,सुरक्षा और फिटनेस कंपनी की पहली प्राथमिकताओं में शामिल है।कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं।स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चिकित्सकों से अपने स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close