विविध

मिस्टर एंड मिस नॉर्दर्न इंडिया सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं पूनम ठाकुर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

पंचकूला: इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, पंचकूला में आयोजित मिस्टर एंड मिस नॉर्दर्न इंडिया सीजन-3 का भव्य ग्रैंड फिनाले प्रतिभा, सौंदर्य, आत्मविश्वास और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम रहा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ जिला शिमला की अध्यक्षा एवं राज्य कर एवं आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर ने बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत की।

ashb advt_page-0001

इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनीका विश्वकर्मा ने ज्यूरी सदस्य के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा प्रतिभागियों को अपने प्रेरणादायी व्यक्तित्व और उपलब्धियों से प्रोत्साहित किया।

No Slide Found In Slider.

पूनम ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रसिद्ध अभिनेता एवं फीट ऑफ फायर फाउंडेशन तथा नॉर्दर्न मॉडलिंग एजेंसी के सीएमडी अमित भाटिया की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में सौंदर्य प्रतियोगिताएं केवल आकर्षक व्यक्तित्व तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, सामाजिक जागरूकता और आत्मविश्वास को विकसित करने का सशक्त माध्यम बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मिस्टर एंड मिस नॉर्दर्न इंडिया जैसे आयोजन युवाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन वास्तव में प्रशंसनीय रहा।

पूनम ठाकुर ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंच आने वाले वर्षों में भी उभरती प्रतिभाओं को नई उड़ान देने और युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियों, फैशन शो, प्रतिभा प्रदर्शन और सम्मान समारोह ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया तथा पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close