विविध

जेन-जी की एंट्री से नगर निगम चुनावों में हलचल, स्थानीय लोग बोले- जेन-जी बदल सकते हैं नतीजे

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

सोलन नगर निगम चुनावों में इस बार युवा पीढ़ी की जेन-जी ने राजनीति का माहौल बदल दिया है। कई वार्डों में युवा चेहरे, खासकर वार्ड नंबर 6 से रोहिणी सूद, चर्चा में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेन-जी मतदाता और युवा उम्मीदवार इस बार चुनाव नतीजों पर बड़ा असर डाल सकते हैं। युवा सोच, आधुनिक रणनीति और मुद्दों की समझ के चलते, चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है,

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

स्थानीय लोगों के मुताबिक उनकी दावेदारी ने वार्ड नंबर 6 की सियासत को नया मोड़ दे दिया है।सोशल मीडिया, डिजिटल प्रचार और जमीनी स्तर पर संवाद के जरिए नई पीढ़ी अपने तरीके से चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। यही कारण है कि पारंपरिक राजनीति के साथ अब आधुनिक सोच और नए नेतृत्व की चर्चा भी तेज हो गई है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जेन-जी मतदाता और युवा उम्मीदवार इस बार चुनाव परिणामों पर प्रभाव डाल सकते हैं। खासकर नगर निगम जैसे स्थानीय चुनावों में युवा वर्ग सड़क, सफाई, पार्किंग, डिजिटल सुविधाएं, रोजगार और पारदर्शिता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है। इससे चुनावी एजेंडा भी बदलता नजर आ रहा है।युवाओं की सक्रियता का असर यह है कि राजनीतिक दल भी अब टिकट वितरण में नए चेहरों को मौका देने पर विचार कर रहे हैं। कई वार्डों में पुराने और अनुभवी नेताओं के सामने युवा दावेदार चुनौती बनकर उभरे हैं।अब सभी की नजरें टिकट वितरण और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, क्योंकि इस बार जेन-जी सियासत में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार दिख रही है। रोहिणी सूद जैसे युवा चेहरों पर भी सबकी निगाहें बनी हुई हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close