सम्पादकीय

पेरावेट के लिए डिजिटल पहल: HPSEDC ने वेब पोर्टल का लाइव डेमो पेश किया

ऑनलाइन होगा पेरावेट सिस्टम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

पेरावेट के लिए डिजिटल पहल: HPSEDC ने वेब पोर्टल का लाइव डेमो पेश किया

ashb advt_page-0001

निदेशालय, पशु पालन विभाग, हिमाचल प्रदेश के सभागार में निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. संजीव धीमान की अध्यक्षता में HPSEDC द्वारा पेरावेट साथियों के लिए विकसित वेब पोर्टल का विस्तृत लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, पेरावेट काउंसिल के सदस्यों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक एवं रजिस्ट्रार पेरावेट काउंसिल डॉ. सुनील चौहान, डॉ. संदीप रत्न, डॉ रवि ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। पेरावेट सदस्यों में श्री जय किशन जी, श्रीमती संधिरा टेगटा, श्री विशाल, तथा सुश्री आशु वेकटा, विकास, दिनेश उपस्थित रहे l

तथा HPSEDC से आए प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने वेब पोर्टल की कार्यप्रणाली को ध्यानपूर्वक देखा और अपने सुझाव भी साझा किए।

डॉ सुनील चौहान ने बताया कि

No Slide Found In Slider.

डेमोंस्ट्रेशन के दौरान पोर्टल की प्रमुख सुविधाओं जैसे ऑनलाइन पंजीकरण, नवीनीकरण, डाटा प्रबंधन, प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया तथा अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सदस्य भरत शर्मा ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से पेरावेट से संबंधित पंजीकरण नवीनीकरण से सबंधित अन्य कार्य पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से किए जा सकेंगे, जिससे पेरावेट साथियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कार्यप्रणाली में तेजी आएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पेरावेट काउंसिल के सभी सदस्यों की सूची को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि उन्हें पोर्टल से जोड़ा जा सके। साथ ही, वेब पोर्टल के औपचारिक शुभारंभ के लिए माननीय मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार जी से समय लिया जाएगा, जिससे इस पहल को राज्य स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में पेरावेट सदस्य श्री जय किशन,संधिरा टेगटा,विशाल तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचरियों ने डिजिटल पहल की सराहना करते हुए इसे पेरावेट व्यवस्था को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पोर्टल के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और पेरावेट समुदाय को व्यापक लाभ मिलेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close