पर्यावरणब्रेकिंग-न्यूज़

शाबाश: परवाणू की हवा बनी देश की मिसाल, हिमाचल को मिला बड़ा सम्मान

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हवा में ताज़गी, शहर में नई पहचान—हिमाचल का औद्योगिक नगर परवाणू अब पूरे देश में स्वच्छ वायु का प्रतीक बन गया है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में परवाणू ने पूरे भारत में दूसरा स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि विकास और पर्यावरण साथ-साथ चल सकते हैं।

ashb advt_page-0001

नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में 9 सितम्बर को आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने यह सम्मान सौंपा। खास बात यह रही कि परवाणू को यह पुरस्कार 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिला है।

No Slide Found In Slider.

इस उपलब्धि के साथ हिमाचल को ₹25 लाख की नकद राशि भी मिली है, जिसे वायु गुणवत्ता सुधार और निगरानी पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रणनीति और परवाणू के लोगों की साझी कोशिशों ने इस सफलता को संभव बनाया।

 यह जीत सिर्फ परवाणू या हिमाचल की नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश है—स्वच्छ हवा भी हमारी मेहनत और संकल्प से हासिल की जा सकती है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close