स्वास्थ्य

चीफ लैब टेक्नीशियन / MLT Gr. I के पदों को 45 से 95 करने की मांग

आज दिनांक 15.11.2024 को ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन का जनरल हाउस हुआ

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

आज दिनांक 15.11.2024 को ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन का जनरल हाउस हुआ । जिसका आयोजन ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन, बिलासपुर इकाई ने कला केंद्र में किया जिसमें सभी जिलों व मेडिकल कॉलेज की इकाइयों से प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान व महासचिवों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

इस जनरल हाउस को ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन हिमाचल प्रदेश के प्रधान श्री राजन भीमटा जी की अध्यक्षता में किया गया ।
जिसमें वरिष्ठ उप प्रधान श्री पंकज शर्मा, महासचिव यशवंत कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी श्री सुभाष, कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र ठाकुर और प्रेस सेक्रेटरी श्री मनोज कुमार जी शामिल थे ।
उन्होंने लैब टेक्नीशियन की पोस्टें भरने के लिए, MLT Gr. I / चीफ लैब टेक्नीशियन की प्रमोशन के लिए और लैब असिस्टेंट की प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री जी का संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया ।
इसी हाउस में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज व सभी जिलों से आए हुए सदस्यों ने अपने-अपने विचार व मांगे भी रखी । जिसमें की चीफ लैब टेक्नीशियन / MLT Gr. I के पदों को 45 से 95 करने की मांग प्रमुख रही, क्योंकि 95% लैब टेक्नीशियन बिना किसी प्रमोशन के सेवानिवृत हो जाते हैं ।
इसी के साथ प्रदेश इकाई ने जनरल हाउस के सफल आयोजन के लिए ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन बिलासपुर इकाई के प्रधान श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ प्रधान श्री रविंद्र ठाकुर व समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद किया । इसमें मंडी, कांगड़ा, सोलन, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, शिमला व प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के इकाइयों के सदस्य शामिल रहे ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close