विविध

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

पूर्व आईपीएस जगत राम भी हुए कांग्रेसी, दर्जनों भाजपाइयों ने छोड़ी पार्टी

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM
करसोग (मंडी)। भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार रहे अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज कपूर ने वीरवार को दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोक निर्माण मंत्री एवं लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पटका पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों में आस्था जताई है।
पूर्व आईपीएस जगत राम भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। युवराज के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप ठाकुर, पूर्व भाजपा महामंत्री दीप राज, बीडीसी सदस्य अनंत राम, पूर्व उपप्रधान परमानंद, नारायण सिंह, गोपाल कृष्ण, चेतन शर्मा, किशोरी लाल, नरेश ठाकुर, कुशल चंद, कुलदीप सिंह, सुंदर सिंह, रूप सिंह, तुला राम, गोपाल गिर, केशव मेहता, बिहारी लाल, परस राम, छाजू राम, मनसा राम, नरेश कुमार, डाबर राम इत्यादि ने भी भाजपा को अलविदा कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा से आये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
युवराज ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए जीजान से काम करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश हित में बेहतरीन काम कर रहे हैं। उनकी नीतियों से हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जो खुद गरीब परिवार से संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close