विशेष

खास खबर: कोविड महामारी से अनाथ हुए 75 बच्चों को मिलेगी गोद

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

भारत के 75 स्वतन्त्र दिवस के उपलक्ष में मनाये जाने बाले आज़ादी का महोतसव पर्व पर कनाडा इंडिया फाउंडेशन कोविड महामारी से अनाथ हुए 75 बच्चों को गोद लेगी जिसमे इन बच्चो की शिक्षा , पालन पौषण , स्वास्थ्य तथा अन्य सभी खर्चे बहन किये जायेंगे ।

No Slide Found In Slider.

कनाडा इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रिय संयोजक श्री रितेश मालिक ने बताया की उनका संगठन नबजात शिशु से 17 साल के लड़के , लड़कियों या तीसरे जेंडर के उन बच्चों को गोद लेगा जिनके माता पिता का कोविड महामारी के दौरान निधन हो गया है या ब्यापार ठप्प होने ,नौकरी गंबा देने या अन्य कारणों से परिबार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है और बच्चों की शिक्षादीक्षा बन्द कर दी गई है ।

 रितेश मालिक राष्ट्रिय संयोजक ने बताया की गरीबी रेखा से नीचे रहने बाले परिबारों के एक परिबार से मात्र एक बच्चे का चयन किया जायेगा 

उन्होंने कहा की केबल ग्रामीण पृष्टभूमि के गरीब परिबारों के बच्चों को सभी भारतीय क़ानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद गोद लिया जायेगा तथा प्र्तेक बच्चे की शिक्षा , स्वास्थ्य , भोजन ब अन्य खर्चो के लिए औसतन एक लाख रूपये खर्च करने का प्राबधान रखा गया है जिसमे से 45 % राशि शिक्षा ,35 % राशी खान पान तथा 20 % राशि स्वास्थ्य सहित अन्य खर्चो के लिए आबंटित की गई है / उन्होंने कहा की जरूरत पड़ने पर बजट राशि को बढ़ाया जा सकता है ।

No Slide Found In Slider.

कनाडा इंडिया फाउंडेशन के इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष सौमिल पुरोहित ने बताया की शुरुआत में बच्चों को उनके मूल स्थानों। गाबों पर ही शिक्षा के लिए प्रेरित किया जायेगा ताकि बह अपने परिजनों । रिश्तेदारों के बीच में रह कर ही प्रकृतिक बाताबरण में शिक्षा ग्रहण करें ताकि उन्हें किसी तरह के भावनात्मक बिघ्न ना झेलना पड़े लेकिन बताया की मेधाबी छात्रों को शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों में भी स्पांसर किया जायेगा ताकि बह राष्ट्रिय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं /खेल कूद स्पर्धाओं में राष्ट्रिय स्तर पर सक्षम तौर पर मुकाबला कर सकें ।

सौमिल पुरोहित ने बताया की गोद लिए बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानने के लिए उनका सन्गठन सम्बन्धित स्कूलों से नियमित रूप से सम्पर्क बनाये रखेगा ताकि बच्चों का सही समय पर सही मार्दर्शन किया जा सके ।उन्होंने शिक्षा बिदों ,बिद्वानों और समाज सेबियों से इस नेक काम को पूरा करने में सहयोग की अपील की

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close