ब्रेकिंग-न्यूज़

धर्मशाला वन वृत्त में ट्रेकिंग के लिए प्रवेश और अन्य विविध शुल्क कम किए गए

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार धर्मशाला वन वृत्त ने त्रिउंड और अन्य ट्रेंिकंग मार्गों के लिए प्रवेश शुल्क और टेंटिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रवेश शुल्क दो सौ रुपये से कम कर 100 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन किया गया है। जबकि दो व्यक्तियों के लिए प्रवेश शुल्क सहित टेंटिंग शुल्क 1100 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां नियम, 2021 के तहत पर्यटन विभाग से मान्यता प्राप्त विविध साहसिक गतिविधियां संचालकों के पंजीकृत स्थानीय गाइडों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पंजीकृत गाइडों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close