विविध

स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत 

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत व दो युवक घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार (HP14A -2144) में सवार तीनों युवक नारग में मां नगर कोटी जिला स्तरीय मेले के समापन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मानगढ़ मार्ग पर डिंगर गांव के समीप पहुंचते ही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दो युवक गाड़ी से बाहर गिर गए व एक युवक कार में ही फंस गया। चंडीगढ़ रैफर किया गया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close